Bhu Naksha Jharkhand | भू नक्शा झारखण्ड मैप ऑनलाइन देखे।

Jharkhand Bhu Naksha: दोस्तों, इस लेख में हम यह जानने जा रहे हैं कि ऑनलाइन भू-नक्शा झारखण्ड को कैसे देख सकते हैं? यदि आप झारखण्ड के नागरिक हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद, आप Bhu Naksha Jharkhand Online देख सकते हैं या इसे डाउनलोड कर सकते हैं। तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इसमें पूरी जानकारी मिल सके।

झारखण्ड को डिजिटल बनाने के लिए, झारखण्ड सरकार ने अब एक नया वेब पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे कोई भी नागरिक jharbhoomi.nic.in पर जाकर अपने भू नक्शा एंव लैंड मैप को ऑनलाइन देख सकता है।

झारखण्ड सरकार ने पहले राजस्व विभाग के साथ एक वेबसाइट बनाई है, जिसमें लोग भूमि रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। आज हम आपको वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे Jharkhand Bhu Nakshaखाता, खसरा, जमीन का रिकॉर्ड, नक्शे कैसे देख सकते है उसके बारे में जानकारी देंगे।

Jharkhand Bhu Naksha ऑनलाइन कैसे देखे और डाउनलोड कैसे करें ?

यदि आप झारखण्ड से हैं, तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया का पालन करके अपना Jharkhand भू नक्शा देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको कुछ भी समझने में परेशानी हो तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

Step 1 : सबसे पहले, आपके PC या तो मोबाइल ब्राउज़र में झारखण्ड जमाबंदी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा । यह लिंक पर क्लिक करे – Bhu Naksha jharkhand/ Jharbhunaksha

Step 2 : जब वेबसाइट ओपन हो जाये तब आपको जमीन प्लाट का भू नक्शा निकालने के लिए districtCircle, Halka और Mauza सेलेक्ट करना है। जैसे निचे स्क्रीनशॉट में बताया है।

Bhu Naksha Jharkhand
Jharkhand Bhu Naksha

Step 3 : जैसे ही आप सभी डिटेल्स भरेंगे इसके बाद राइट साइड आपको एक मैप  दिखाए देगा उसमे आपको अपना जमीन का प्लाट नंबर सेलेक्ट करना है। जैसे निचे स्क्रीनशॉट में बताया है।

Jharkhand Bhu Naksha
Jharkhand Bhu Naksha

Step 4 : जैसे ही आप खाता नंबर सेलेक्ट करते है तो स्क्रीन पर Plot Info दिखाई देगा। इसमें  खातेदार का नाम और पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जायेगा। जैसे निचे स्क्रीनशॉट में बताया है।

भू नक्शा झारखण्ड

Step 5 : अब अगले पृष्ठ में आपकी भूमि का नक्शा दिखाई देगा। यहां आप स्क्रीन पर देख सकते हैं। यदि आप इस मानचित्र को पीडीएफ में डाउनलोड करना चाहते हैं या इसका प्रिंट आउट लेना चाहते हैं, तो आपको बाईं ओर ” Map Report” पर क्लिक करना होगा ।

Step 6 : जैसे ही Map Report पर क्लिक करेंगे तो आप के सामने एक नया पेज ओपन होगा इस पेज में आप खातेदार का नाम के साथ भूमि का विवरण देख सकते है। जैसे निचे स्क्रीनशॉट में बताया है।

Step 7 : यदि आप प्रिंट करना चाहते हैं तो Show Report PDF पर क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा इस पेज में आपको Download और Print का icon दिखाई देगा। जैसे निचे स्क्रीनशॉट में बताया है।

अगर आप प्रिंट करना चाहते है तो प्रिंटर आइकन पर क्लिक करें और अगर आप मैप को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं तो डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें।

इस तरह आप हमारा आर्टिकल पढ़ने के बाद आप आसानी से Bhu Naksha Jharkhand Map Online Check & Download कर सकते है।

Jharkhand Bhu Naksha Overview

आर्टिकल केटेगरीBhu Naksha Jharkhand /कैडस्ट्राल मैप
जिलासभी जिलों के लिए
विभागराजस्व विभाग , झारखण्ड
वर्ष2024
आधिकारिक वेबसाइटhttp://jharbhunaksha.nic.in/
संपर्क माध्यमContact Us

Bhu Naksha Jharkhand – भू नक़्शा झारखण्ड डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट –

भू नक़्शा झारखण्ड खसरा खतौनी ऑनलाइन किन जिलों में उपलब्ध है उसकी लिस्ट निचे दी गई है। आपके जिले को सेलेस्क्ट करके आसानी से आप घर बैठे Jharkhand online survey and land records देख सकते हो।

गढवा – Garhwaसिमडेगा – Simdega
पलामू – Palamuराँची – Ranchi
लातेहार – Lateharखुटी – Khunti
चतरा – Chatraपश्चिमी सिंहभूम – West Singhbhum
हजारीबाग – Hazaribaghसराइकेला खरसावाँ – Saraikela Kharsawan
कोडरमा – Kodermaपश्चिमी सिंहभूम – East Singhbhum
गिरीडीह – Giridihजामताड़ा – Jamtara
रामगढ़ – Ramgarhदेवघर – Deoghar
बोकारो – Bokaroदुमका – Dumka
धनबाद – Dhanbadपाकुड़ – Pakur
गुमला – Gumlaगोड्डा – Godda
लोहरदग्गा – Lohardagaसाहिबगंज – Sahebganj

Bhu Naksha Jharkhand मोबाइल App

आपको एंड्राइड मोबाइल पर भू नक्शा की बहोत सारी ऐप दिखाई देगी लेकिन राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार द्वारा ऐसी कोई ऍप बनाई नहीं है। यदि आप मोबाइल से निकाल ने की कोशिश करते है तो यह सुविधा मोबाइल ऐप द्वारा उपलब्ध नहीं है।

अगर आपको Bhunaksha Jharkhand मोबाइल में देखना है तो आपको निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।

  • भू नक्शा झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • अपना जिला तहसील और गांव सेलेक्ट करे।
  • Map में Khasra Number सेलेक्ट करे।
  • Plot info में Nakal विकल्प को चुनें।
  • bhunaksha देखे और Download करें।

इस तरह आप मोबाइल पर Bhunaksha Jharkhand ऑनलाइन देख सकते है।

Conclusion –

इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना कि भू नक्शा झारखण्ड कैसे ऑनलाइन देख सकते और प्रिंट कर सकते है।अगर आपको Bhu Naksha Jharkhand के बारे कुछ भी समझने में परेशानी हो तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

इस तरह, आप आसानी से अपने घर, खेत, गाँव, शहर या किसी भी जगह का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं और उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको यह आर्टिकल से कुछ सीखा है तो आप उसे दुसरो के साथ भी शेयर कर सकते है जो लोग भू नक्शा निकाल ने की सोच रहे है। जय हिन्द।

FAQsBhu Naksha Jharkhand से सम्बंधित प्रश्न

प्रश्न 01 क्या झारखण्ड का भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते है?

भू नक्शा झारखंड की ऑफिसियल वेबसाइट jharbhunaksha.nic.in पर जाकर जमीन का खसरा क्रमांक के द्वारा आप भू नक्शा निकाल सकते है।

प्रश्न 02 क्या अपने जमीन का भू नक्शा डाउनलोड कर सकते है?

नक्शा डाउनलोड करने के लिए भू नक्शा झारखंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाके पूरी जानकारी भरने के बाद नक्शा डाउनलोड कर सकते है।

प्रश्न 03 क्या मोबाइल पर भू नक्शा निकाल सकते है?

मोबाइल के वेब ब्राउज़र में jharbhunaksha.nic.in ओपन करने के बाद अपना तहसील, जिला और गांव सेलेक्ट करके अपने जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते है।

यह भी पढ़े –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top